Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: हत्या के आरोपी को सूचना बाद तत्काल पकड़ने में सकरी पुलिस को मिली सफलता

बिलासपुर सकरी,( न्यूज उड़ान) विवरण :- इस प्रकार है कि प्रार्थिया चंदा देवी डोंम पति कुंदन डोम उम्र 23 साल निवासी शांति नगर सकरी की थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 8.12. 23 के रात्रि 11.00 बजे राजा डोम इसके पति कुंदन डोम को मेरी बहन के साथ गलत काम करते हो कह कर लड़ाई झगड़ा कर रहा था, लड़ाई झगड़ा को देखकर चांदनी के साथ मिलकर बीच बचाव की फिर भी राजा डोम नहीं माना और इसके पति कुंदन डोम को मारकर हत्या कर दिया । प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवम तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया गया जिस पर प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपी का पता तलाश कर घेराबंदी कर उसे उसके सकुनत से पकड़ा गया। आरोपी राजा डोम से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया   सराहनिय भूमिका - उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, स उ नि जीवन साहू, हेमन्त आदित्य , प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, राजकुमार क्षत्री, आरक्षक पवन ठाकुर रूपेश कौशिक एवम कलेश्वर यादव एवं समस्त थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।   आरोपी- राजा कुमार डोम पिता बैजनाथ डोम उम्र 24 साल निवासी ग्राम जपला थाना जपला जिला पलामु झारखंड हाल मुकाम शांति नगर दयाराम सतनामी के किराए के मकान थाना सकरी जिला बिलासपुर  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन