Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: दो चोरों को पकड़ने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता निर्माणाधीन शासकीय अटल आवास से एल्युमिनियम सेन्ट्रींग प्लेट चोरी करते पकड़े गये।

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर जिले में हो रही लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने एवं अवैध करोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में क्षेत्र में हो रहे चोरी के रोकथाम तथा आरोपियों के धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकडा) श्रीमति पूजा कुमार के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकडा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में थाना सरकण्डा से एक टीम तैयार कर पतासाजी हेतु लगाया गया है, कि दिनाक 14.12.2023 को प्रार्थी स्वदीप चौधरी पिता अच्छेलाल चौधरी उम्र 32 वर्ष निवासी ड्रीम इन्क्लेव सोसायटी अशोक नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आर्यन बिल्डर्स रायपुर द्वारा 145 शासकीय अटल आवास का मकान खमतराई में निर्माण कराया जा रहा है। उक्त कपनी में वह एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है, कि दिनांक 10.11.2023 से 13.12.2023 के मध्य मकान निर्माण कार्य बंद था, कि दिनांक 13.12.2023 को जब काम चालू करने के लिए देखे तो मकान के टीने का दरवाजा को खोलकर कोई अज्ञात चोर द्वारा एल्युमिनियम से बने 50 नग सेट्रींग प्लेट किमती 150000 रू को चोरी कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर आरोपी पतासाजी विवेचना में लिया जाकर मौके पर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ किया एवं मुखबीर से जानकारी लिया गया जो बताये कि मोहल्ले का गणेश सूर्यवशी एवं कैलाश सूर्यवंशी लोग उक्त मकान के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते हुये देखा गया है, जिससे संदेही गणेश सूर्यवंशी एवं कैलाश सूर्यवंशी को तलब कर कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर चोरी किये एल्युमिनियम सेंट्रीग प्लेट 50 नग करीब 470 कि.ग्रा. कीमती करीब 150,000 रु. का बरामद कर आरोपी गणेश सूर्यवशी एवं कैलाश सूर्यवंशी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी 01. गणेश सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष। 02. कैलाश सूर्यवंशी पिता लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष । दोनो निवासी खमतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन