Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: रिंग रोड नंबर 02 भाटिया पेट्रोल पंप के सामने तलवार लेकर आम लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

विवरण इस प्रकार है कि, आदर्श आचार संहिता के मददेनजर बिलासपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के सभी गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को तलब कर आदर्श आचार संहिता के नियम एवं शर्तों के बारे में बताने तथा थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गये व्यापक दिशा निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाईन के स्टाप द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मददेनजर पेट्रोलिंग के दौरान आदतन बदमाश निलेश कुमार पिता माता प्रसाद जयसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी मिनीबस्ती जरहभाठा जिला बिलासपुर के द्वारा आज दिनांक को भाटिया पेट्रोल पंप रिंग रोड नंबर 02 के सामने एक तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य को मिलने पर तत्काल प्रधान आरक्षक नवीन कुमार के हमराह आरक्षक सत्येंद्र सिंह, अनूप नेताम को आवश्यक हिदायत के साथ मौके पर भेजकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। जिसके कब्जे से एक तलवार जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य प्रधान आरक्षक नवीन कुमार, आरक्षक सत्येंद्र सिंह, अनूप नेताम का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन