Friday 17th of April 2026

ब्रेकिंग

BGSB University Organizes Academic and Awareness Programmes to Mark AMBEDKAR JAYANTI and NASHA MUKT Abhiyaan

Seminar on Dr B R Ambedkar’s Contributions Held at GDC Doongi on Birth Anniversary Eve

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी के मामले का खुलासा।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार।

: जनदर्शन के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने विभागीय अधिकारीयों की उपस्थिति में कलेक्टर ले रही जनदर्शन

सक्ती,  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्रीमती पन्ना द्वारा जनदर्शन में प्राप्त होने वाले आवेदनों का त्वरित निराकरण कराने के उद्देश्य से संबंधित विभागीय अधिकारियो की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है। जिससे आवेदनों का त्वरित निराकरण हो रहा है। जनदर्शन में आज कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए है। जनदर्शन में आज अड़भार तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनादुला निवासी श्री शिव कुमार सोनवानी पिता रामकुमार सोनवानी ने राशन कार्ड जारी करने के संबंध में आज सप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वे बचपन से ही दिव्यांग है और उनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं है, जिसके कारण उनका स्थिति बहुत खराब चल रहा है और जीवन यापन करने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार सरपंच और सचिव को राशन कार्ड बनाने ग्राम पंचायत में आवेदन दिया है लेकिन जब उनके समस्या का हल नहीं हुआ तब उन्होंने आज सप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे है। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए, जिस पर जिला खाद्य अधिकारी श्री अमृत कुजूर ने तत्काल आवेदक के पत्नी के नाम से राशन कार्ड बनवाकर कलेक्टर के हाथों कार्ड प्रदान किया गया। इसी प्रकार आज जनदर्शन में बाराद्वार तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम डुमरपारा निवासी श्री गोपीदास सतनामी, अड़भार तहसील के ग्राम सकर्रा निवासी श्रीमती सुनीता सारथी, डभरा तहसील के ग्राम चुराभांठा निवासी श्रीमती शशि चौहान, अड़भार तहसील के ग्राम सकर्रा निवासी श्रीमती जोंगरा बाई सारथी, जैजैपुर तहसील के ग्राम दर्राभांठा निवासी श्री बीरेंद्र कुमार चंद्रा इन सभी ने राशन कार्ड संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे हुए थे जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए, जिस पर जिला खाद्य अधिकारी श्री अमृत कुजूर ने तत्परता दिखाते हुये तत्काल राशन कार्ड बनवाकर कलेक्टर श्रीमती पन्ना के हाथों संबंधित हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किया गया। इसी प्रकार मालखरौदा तहसील के ग्राम सतगढ़ निवासी श्रीमती समारीन बाई कुर्रे पति स्व. दुजराम कुर्रे ने कोविड 19 में मृत्य का सहायता राशि प्रदान करने के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे । उन्होंने बताया कि उनके पति का दिनांक 24 नवंबर 2020 को एम्स हॉस्पिटल रायपुर में कोविड 19 में मृत्यु हो गया था। शासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि इतने दिनों तक प्राप्त नहीं हुआ था, जिस पर आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती में आयोजित जनदर्शन में उन्होंने आवेदन दिया , जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए और उनको तत्काल आरटीजीएस के माध्यम से सहायता राशि प्रदान किया गया। इसी प्रकार जैजैपुर तहसील के ग्राम हरदीडीह निवासी श्रीमती सुजाता यादव ने बिना जानकारी के बैंक से पैसा निकालने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, मालखरौदा तहसील के ग्राम पोता निवासी श्रीमती सुखरी केंवट ने प्रधानमंत्री आवास के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे। इसी प्रकार सक्ती तहसील के ग्राम नवापारा कला निवासी श्री देवलाल पटेल ने वृद्धा पेंशन दिलाने के संबंध में, भोथिया तहसील के ग्राम दर्राभांठा निवासी पुष्पा चंद्रा, दसमत बाई, रुखमणी एवं समस्त ग्रामीण ने आंगनबाड़ी सहायिका शिवकुमारी चंद्रा के ऊपर कार्यवाही व हटाने के संबंध में आवेदन सहित अन्य विभिन्न लोगों द्वारा राजस्व, आवास, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे, जिस पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी भगत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी एल खरे, जिला खाद्य अधिकारी श्री अमृत कुजूर, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, सहायक संचालक उद्यान श्रीमती प्रतिभा सोनी, उप पंजीयक सहकारिता विभाग सुश्री माहेश्वरी तिवारी, जिला विपणन अधिकारी सुश्री हिना खान, सहायक संचालक समाजकल्याण श्री सुनील मिश्रा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन