: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Vivek Sahu
Tue, Feb 27, 2024
सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्य और विभागीय कार्यों की विसतार से समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता के पालन कराने हेतु एस.एस.टी.,एफ.एस.टी,वी.एस.टी. दलों के गठन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए सर्व संबंधित विभागीय अधिकारीयों को अपने अधीनस्थ कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की निर्वाचन कार्य से संबंधित पी.पी.इ.एस. सॉफ्टवेयर में समय पर एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान उठाव की स्थिति का समीक्षा करते हुए जल्द उठाव कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही राईस मिलों का निरीक्षण कर राईस मिलरों को जारी डीओ की मात्रा एवम चावल जमा की मात्रा की जांच करने और गड़बड़ी होने पर मिलर्स के ऊपर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त विभागवार आवेदनों के जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए एसडीएम और तहसीलदारों को अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन सहित समस्त राजस्व प्रकरणों को समय सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पुतरी मईया अस्पताल का जीर्णोद्धार कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निवीर भर्ती की समीक्षा करते हुए जिले में अग्निवीर भर्ती के लिए कोचिंग प्रारंभ करने के साथ ही युवाओं को एनडीए की तैयारी कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने पीएम श्री स्कूलों की व्यय स्थिति, महतारी वंदन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, लोकसेवा गारंटी अधिनियम, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल बोर्ड लगाने, स्टेडियम व बैडमिंटन कोर्ट निर्माण, कृषकों के लंबित ई-केवाइसी कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा, अपर कलेक्टर एवं एसडीएम सुश्री दिव्या अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी भगत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, संयुक्त कलेक्टर श्री के. एस. पैकरा, एसडीएम श्री पंकज डाहिरे, एसडीएम श्री अरूण कुमार सोम, जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ प्रसाद सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल. खरे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन