Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

: पाली में निकाली गई भव्य क्रिसमस रैली: झूमते-नाचते रहे युवा और बच्चे, दिया प्रभु यीशु के जन्म का संदेश।

Vivek Sahu

Sat, Dec 21, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले के पाली क्षेत्र में मसीह समाज के लोगों ने भव्य क्रिसमस रैली का आयोजन किया। , क्रिसमस के पहले प्रभु यीशु के जन्म का संदेश देने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया था। पाली के संयुक्त मसीही समाज के द्वारा यह आयोजन 20 दिसंबर शुक्रवार को किया गया। रैली बिलीवर्स चर्च से प्रारंभ कर, बाजार चौक पुराना बस स्टैण्डरोड़ से गांधी चौक होते स्थानीय बिलीवर्स चर्च पाली तक निकाली गई। पाली में यह पहली भव्य एवं विशाल मसीही रैली है जिसमें बढ़-चढ़कर सभी भाइयों एवं बहनों को आमंत्रित किया गया था, सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया। पाली सहित कटघोरा क्षेत्र के लगभग सभी चर्च इस आयोजन में सम्मिलित हुए रैली धूमधाम से निकाली गई जिसमें झांकी का आयोजन भी किया गया था। पास्टर तत्वीर ने बताया कि यीशु मसीह का जन्म मानव जाति के लिए हुआ था, क्योंकि उन्होंने परमेश्वर को मनुष्यों के बीच प्रगट किया, परमेश्वर और मनुष्यों के बीच की खाई को पाटने का काम किया, और लोगों को विश्वास और प्रेम से जोड़ा ताकि जो कोई विश्वास करें वह जीवन पाएं समीति के मीडिया प्रभारी हिमालय ओग्रे ने कहा कि यह रैली मसीह समाज की एकता का प्रतीक है। रैली का संदेश समाज में सुख-शांति व भाईचारा बनाए रखने का है। आने वाले नए साल में हम सब अपने पूरे शहर के साथ शांति खुशहाली के साथ आगे बढ़े यहीं संदेश है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन