Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: कोरबा पुलिस के द्वारा नशा सामग्री का सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 एम. व्ही. एक्ट के तहत की जा रही है कार्यवाही।

Vivek Sahu

Thu, Aug 14, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सहित सभी अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में, 01 अगस्त 2025 से 12 अगस्त 2025 तक पूरे जिले में एम.व्ही . एक्ट के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।   इस अभियान में जिले के सभी थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस ने मिलकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नज़र रखी। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन चालकों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई जो मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे थे। *📌 अभियान के मुख्य परिणाम* ▪️कुल दर्ज प्रकरण: 184 (एम.व्ही . एक्ट के तहत) ▪️कार्रवाई की अवधि: 12 दिन (01.08.2025 से 12.08.2025) ▪️अभियान में सम्मिलित: सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात पुलिस टीम कोरबा पुलिस के द्वारा 185 एम.व्ही . एक्ट की कार्यवाही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। आगे भी जिले में ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जा सके। *जिला कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि* ▪️यातायात नियमों का पालन करें। ▪️वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। ▪️शराब पीकर वाहन न चलाएं। ▪️निर्धारित गति सीमा का पालन करें। जिला कोरबा पुलिस *"आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प"*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन