Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या,

बांकीमोंगरा से कबीर जयंती पर सौहार्द का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दीं शुभकामनाएं।

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्ट

: अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर हुई कार्यवाही

Vivek Sahu

Sat, Nov 4, 2023
कोरबा / कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिले में खनिज विभाग द्वारा गौण खनिज आधारित क्षेत्रों से रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भंडारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इस हेतु जिले के नगरीय निकाय सहित ग्रामीण क्षेत्रों पर खनिज अमलो की तैनाती कर नियमित कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गौण खनिज रेत की रायल्टी की चोरी की रोकथाम हेतु विभाग के अमला द्वारा कसरेंगा, कटघोरा, उरगा, कुसमुंडा, कुरुडीह, भैंसामुंडा, बरमपुर, ईमलीडुग्गु, भिलाईखुर्द, भैंसमा, अकलतरा आदि स्थानों से अक्टूबर 2023 माह में 36 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसके अंतर्गत गौण खनिज रेत के 29 प्रकरण दर्ज कर कुल 3 लाख 85 हजार 324 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया है एवं शेष प्रकरणों में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उक्त प्रकरणों में वाहनों को जब्त कर छत्तीसगढ़ गौण खनिज के विभिन्न अधिनियमों अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। /सुरजीत/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन