Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब र

अवैध शराब बिक्री पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई, ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

राष्ट्रीय सब जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न। इंदौर में आयोजित हुई 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान, थाना कुसमुण्डा पुलिस ने भैरोताल क्षेत्र की महिलाओं के साथ की

: अधिवक्ता कैलाश चंद मोदी का निधन

Vivek Sahu

Fri, Jan 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिला अधिवक्ता संघ,कोरबा के वरिष्ठतम सदस्य व पब्लिक नोटरी, कैलाश चन्द्र मोदी का आकस्मिक निधन हो गया है।   उनके निधन की खबर सुनते ही जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। वे वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री प्रसाद मोदी एवं संतोष कुमार मोदी के छोटे भाई एवं गोपाल मोदी एवं कु.मोनिका मोदी के पिता थे।   स्व. कैलाश चन्द्र मोदी हार्ट का ऑपरेशन के लिए पुत्र-पुत्री के साथ मेदान्ता अस्पताल दिल्ली गए थे। कल ही उनका सफल ऑपरेशन हुआ था और रात में एकाएक तबियत बिगड़ने पर उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी मिलनसार और धर्मप्राण थे, उनके निधन की खबर से नगरजनों सहित अधिवक्ता संघ में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।   उनका पार्थिव देह दिल्ली से कोरबा लाया जा रहा है जो देर रात तक लाए जाने की सम्भावना है।   कल शनिवार को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन