Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या,

बांकीमोंगरा से कबीर जयंती पर सौहार्द का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दीं शुभकामनाएं।

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्ट

: शपथ लेने के बाद मंत्री भूल गए अपना पहला वादा, भारी वाहन नहीं हटे शहर से : लखन देवांगन

Vivek Sahu

Sun, Oct 29, 2023
कोरबा(न्यूज उड़ान )। मुड़ापार वार्ड के दौरे में पहुंचे लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को बायपास सड़क पर २४ घंटे भारी वाहनों के आवागमन से हो रही परेशानी से अवगत कराया। इस पर लखन लाल देवांगन ने कहा कि जयसिंह अग्रवाल ने राजस्व मंत्री की शपथ लेने के बाद बड़े-बड़े दावे किए थे। उनका दावा था कि शहर के बीच से भारी वाहन पूरी तरह से हट जाएंगे। शहर के भीतर के चारों बायपास पर लोगों को भारी वाहन से निजात मिल जाएगी। पांच साल गुजर गए। एक भी बायपास के किनारे रहने वाले लोगों को परेशानी से निजात नहीं मिली। लखन ने कहा कि इस वजह से आएदिन शहर के भीतर हादसे हो रहे हैं। बायपास के दोनों ओर रहने वाले लोग धूल से बेहाल हैं। व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतने साल में राजस्व मंत्री ने भारी वाहनों से निजात दिलाने का ऐसा कोई प्रयास नहीं किया है। न तो कभी जनता से पांच साल में पूछने भी आए कि उन्हें क्या परेशानी है? लखन ने कहा कि जब मुड़ापार वार्ड में मंत्री वोट मांगने आएं तब उने मुखर होकर इसकी वजह पूछें। लखन लाल देवांगन ने कहा कि इस बार भाजपा को जिताएं। कांग्रेस के राज में कोरबा शहर का विकास नहीं हो सकता। पूरे शहर ने इसे पांच साल में अच्छी तरह से महसूस किया है। अब समय आ गया है परिवर्तन का।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन