Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्ट

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में 'मन की बात' का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं।

Intensified Pulse Polio Immunization Campaign Launched Across Poonch District.

बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

: कोरबा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कोरबा विधायक ने पत्रकारों से कहा देखिए वीडियो

Vivek Sahu

Wed, Dec 6, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान ) चुनाव के बाद क्षेत्र की सभी जनता उनके लिए समान है और विकास कार्य की गाथा बगैर भेदभाव के लिखी जाएगी सभी ने समर्थन दिया। इस वजह से किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। इस मौके पर कटघोरा विधायक ने कहा कि कटघोरा को जिला बनाने का प्रयास करते हुए अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।     https://youtu.be/bht7H9LuU24?si=78Q9fwc0XSvRP-Vq जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह ने कहा कि भाजपा के दो विधायक चुनाव में जीत दर्ज करने में सफल हुए हैं इसका श्रेय कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों को है। इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए शहर विधायक लखन लाल देवांगन ने दोहराया कि चुनाव में जीत दर्ज हो चुकी है। अब उनका पूरा ध्यान शहर के विकास के लिए लगेगा, घोषणा पत्र में जा वायदे किए गए हैं उसका शत प्रतिशत क्रियान्वयन करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। मसलन राखड़, जाम की स्थिति, सड़को का निर्माण पहली प्राथमिकता होगी।   https://youtu.be/fXNuGNVENws?si=9IsICGiqVYxh-Xs6   उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता ने धन बल को परास्त करते हुए जनबल का सहयोग किया। इसी तरह कांगे्रसियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम की ओर भी ध्यान नहीं दिया इस वजह से विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र से उन्हें भरपूर समर्थन मिला जिसके लिए सभी का आभार है। मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय हाईकमान द्वारा किया जाएगा। इसके पूर्व में कभी भी मेरे द्वारा किसी भी पद की मांग नहीं की गई। पार्टी ने खुद ही उन्हें महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है।   इस बार भी कुछ इसी तरह के महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना है। मौके पर उपस्थित कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी कटघोरा क्षेत्र की जनता जर्नादन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कटघोरा शहर में काफी मात्रा में जमीन का अधिग्रहण हुआ है। इसे लेकर आगामी दिनों तोड़-फोड़ का अभियान चलाया जाएगा। इसी तरह क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के त्वरित निर्माण के लिए एसईसीएल के अधिकारियों से मुलाकात कर कार्य योजना बनायी जाएगी।   उन्होंने आगे कहा कि कटघोरा को जिला बनाने की दिशा में पूरजोर प्रयास होगा। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर सहित वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, गोपाल मोदी, हितानंद अग्रवाल, नरेन्द्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, आरिफ खान सहित सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महापौर को हटाने चलेगा मुहिम रायपुर निगम की तर्ज पर कोरबा महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के संबंध में नेता प्रतिपक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में ही इस संबंध में पता किया जा चुका है जिस पर निर्णय जिला प्रशासन द्वारा नहीं लिया गया है। वहीं दूसरी ओर महापौर के जाति प्रमाण पत्र को लेकर अंतिम निर्णय छानबिन समिति को लेना है। इसे लेकर भी दबाव बनाया जाएगा। कुल मिलाकर महापौर को हटाने को लेकर सभी तरह के मुहिम चलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन