Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: सावन की हरियाली के बीच भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन उत्सव, दिखी लोक संस्कृति और परंपरा के संगम की सुंदर झलक

Vivek Sahu

Sat, Jul 26, 2025
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शुक्रवार को सावन महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति और परंपरा के संगम की सुंदर झलक देखने को मिली। भाजपा जिला कार्यालय लोक संस्कृति, गीत और सामूहिक नृत्य से घंटों तक गुंजायमान रहा। सावन की हरियाली और उत्साह के बीच भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने शुक्रवार को टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया। इस मौके पर पारंपरिक लोकगीतों और सामूहिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंद और उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ। सुवा नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति प्रमिला सागर, उर्वशी राठौर और उनके दल द्वारा दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। वहीं छत्तीसगढ़ी रीमिक्स गीतों पर धनकुमारी गर्ग, शीतला विश्वकर्मा, स्मिता सिंह, सावित्री सहित महिला मोर्चा की सदस्याओं ने सामूहिक नृत्य कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, महिला मंडल की अध्यक्ष, मंत्री, पार्षद सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। भाजपा महिला मोर्चा के इस सावन महोत्सव में लोक संस्कृति और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला। पूरे भाजपा जिला कार्यालय का परिसर घंटों तक गीत, नृत्य और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम में उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की धर्मपत्नी श्रीमती रामकुमारी देवांगन, श्रीमती ज्योति नरेंद्र देवांगन और श्रीमती दीपश्री रजनीश देवांगन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसके अलावा संजू देवी राजपूत की बड़ी बहू दीपिका सिंह और छोटी बहू स्वाति सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन