Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

: अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण सम्मान समारोह हेतु अशोक मोदी दिल्ली रवाना।

Vivek Sahu

Sun, Jan 5, 2025
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण समारोह दिनॉक 5 जनवरी को दिल्ली में आयोजित है इस हेतु कोरबा से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारिणी सदस्य एवं छ0 ग0 प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी आज दिल्ली रवाना हो गये है।   उक्त अधिवेशन एवं अग्र अलंकरण समारोह मा. ओम बिडला (अध्यक्ष:लोकसीभा) के मुख्य आतिथ्य में एवं महामण्डलेश्वर परमपूज्य गीता मनीषी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के परम सानिध्य में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, सांसद दामोदर अग्रवाल, सांसद अतुल गर्ग, सांसद एन.डी. गुप्ता, सांसद प्रवीण खण्डेलवाल, सांसद नरेश बंसल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।   छ.ग. के बिलायपुर से राजेन्द्र अग्रवाल, दुर्ग से आशीष सक्सेरिया, जयदेव सिंघल, रायपुर से सियाराम अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल एवं कोरबा से शोभा केडिया भी इस कायषर््क्रम में सम्मिलित होने हेतु दिल्ली रवाना हो रहे है। छुरी क्षेत्र में 100 कम्बल का वितरण श्री सप्तदेव मंदिर के मार्फत गरीब एवं असहायों को इस वर्ष भीषण ठण्ड से राहत दिलाने हेतु दिनॉक 2 जनवरी को छुरी क्षेत्र में लगभग 100 कम्बल का वितरण कोरबा के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मोदी एवं चैतन्य मोदी के द्वारा किया गया। इस हेतु छुरी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के सुपुत्र पीयूष पंजवानी अपने अन्य सहयोगियो के साथ अशोक मोदी से संपर्क करके कम्बल एकत्रित कर छुरी क्षेत्र में इसका वितरण किया। छुरी क्षेत्र में इस कार्य की लोगो ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन