Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

: जामबहार बालकोनगर स्थित एयर स्ट्रीप की मरम्मत एवं बाऊड्रीवॉल किये जाने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

Vivek Sahu

Sat, Sep 21, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को ज्ञापन सौंपते हुए मांग करी है कि जामबहार बालको कोरबा स्थित एयर स्ट्रीप का रनवे क्षतिग्रस्त है, जिसे मरम्मत कराए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। साथ ही एयर स्ट्रीप का मरम्मत कार्य किसी एयर स्ट्रीप बनाने वाली ठेका कंपनी से ही कराया जाना चाहिए। डॉ. सिंह ने आगे कहा कि उक्त एयर स्ट्रीप स्थल पर चारो तरफ से खुली होने एवं फेसिंग से घिरे होने के कारण असामाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओ का प्रवेश होता है, जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है। 19 सितंबर को प्रदेश के दो वरिष्ठ मंत्रियों के आगमन पर उक्त क्षतिग्रस्त एयर स्ट्रीप में दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे है। कुछ दिनों पूर्व ही उक्त स्थल की फेसिंग का कार्य किया गया है जिसमें सड़क की ओर फेंसिंग को सड़क से सटाने के कारण हमेशा दुर्घटना होती रहती है।   डॉ. सिंह ने निवेदन किया है कि जामबहार बालको नगर कोरबा स्थित एयर स्ट्रिप की मरम्मत एवं बाऊड्रीवॉल प्राथमिकता के आधार एयर स्ट्रीप के संचालक भारत एल्युमिनियम कंपनी बालको नगर कोरबा को सख्त निर्देश देते हुए करवाने का कष्ट करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन