Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

: बालकों में बारिश का कहर :

Vivek Sahu

Thu, Jul 3, 2025
कोरबा ( न्यूज उड़ान ) कोरबा में गुरुवार को हुई मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। वार्ड नंबर 12 चिमनीभट्ठा में नालियों का कचरा और सीवर की गंदगी के साथ बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इससे वार्ड नंबर 12 चिमनीभट्ठा में जलभराव की स्थिति बन गई है। स्थानीय निवासी बृजेश तिवारी के मुताबिक यह समस्या हर बरसात में आती है। लेकिन न तो नगर निगम और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। निवासी प्रिया गोस्वामी ने बताया कि देर रात से उनके घर में नाले का पानी घुस गया है। इससे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। घर में खाना-नाश्ता बनाना और पीने का पानी मिलना भी मुश्किल हो गया है। खंभों में करंट फैल गया है। गुड्डू जायसवाल के मुताबिक इस बस्ती में लगभग 25 से 30 घर प्रभावित हुए हैं। जल निकासी की अनुचित व्यवस्था के कारण यह समस्या बनी हुई है। जनप्रतिनिधि और अधिकारी सिर्फ चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं। स्थानीय निवासी रोहन सिंह ने बताया कि बारिश के कारण उनके घर के सामने की सड़क पर पानी भर गया है। इससे उनके घर में पानी घुसने का खतरा है। उन्होंने नगर निगम से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। इस मामले में नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। लेकिन स्थानीय निवासी इस आश्वासन पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि हर साल यही समस्या आती है, लेकिन नगर निगम और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। इससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था करने और स्थानीय निवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कदम उठाने होंगे। तभी स्थानीय निवासियों को राहत मिल सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन