Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: Breaking news Korba:जिला जेल से चार कैदी फरार,

Vivek Sahu

Sat, Aug 2, 2025
कोरबा :- जिला जेल से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह घटना शनिवार की है, जब चारों आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर जेल से भाग निकले। कैदी 25 फिट ऊपर से कूदकर भाग निकले। जैसे ही फरारी की सूचना सामने आई, जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरबा सीएसपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी थाना क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और ढाबों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि फरार कैदी गंभीर आपराधिक मामलों में विचाराधीन थे और कुछ समय से जेल में बंद थे। वे जेल के अंदर बीमार मवेशी की देखरेख कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जिला जेल में विद्युत व्यवस्था बाधित थी जिसका फायदा उठाकर कैदी दीवाल फांद कर भाग खड़े हुए। वहीं पुलिस जिला जेल के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फरार कैदियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।     https://youtu.be/gOZunyPy0Gg?si==OEgdLV2uE8ricaha *प्रमुख संपादक ,विवेक साहू* *मो. 98271-73437* *विज्ञापन के लिए संपर्क करें* *मो.74894-00002* *मो.88175-33344*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन