Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: गैस सिलेंडर के पास छिपा था कोबरा, अविनाश और उमेश ने किया सफल रेस्क्यू – समय रहते टली बड़ी घटना।

Vivek Sahu

Tue, Jul 8, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )पोड़ीबाहर – आज पोड़ीबाहर निवासी Hemant Sahu के घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रसोईघर में गैस सिलेंडर के पास एक विषैला कोबरा सांप बैठा हुआ पाया गया। घर में काम कर रहे लोगों ने अचानक सरसराहट की आवाज़ सुनी और घबराकर बाहर भागे। परिवार ने बिना समय गंवाए Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी। सूचना मिलते ही अविनाश यादव और उनकी टीम के सदस्य उमेश मौके पर पहुँचे। दोनों ने मिलकर सतर्कता और कुशलता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।   समय पर कार्रवाई होने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। Hemant Sahu और उनके परिवार ने RCRS टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। RCRS टीम निरंतर ऐसे खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दे रही है, जिससे इंसानों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीवों की भी रक्षा हो रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन