Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब र

अवैध शराब बिक्री पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई, ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

राष्ट्रीय सब जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न। इंदौर में आयोजित हुई 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान, थाना कुसमुण्डा पुलिस ने भैरोताल क्षेत्र की महिलाओं के साथ की

: भारत का संविधान देता है हमे अलग पहचान- हितानंद

Vivek Sahu

Sun, Jan 28, 2024
कोरबाः(न्यूज उड़ान ) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता प्रतिपक्ष हितानंद के वार्ड क्रमांक 35 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपूर्ण वार्ड वासियों को ध्वजारोहण के लिए अनुभव भवन में आमंत्रित किया था। प्रातः ठीक 8:30 बजे वार्डवासियों एवं मैत्री संघ के सदस्यों की उपस्थिति में अनुभव भवन में भारत माता के तैल्य चित्र की पूजा अर्चना पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम के समापन के दौरान पूर्ण सम्मान के साथ वार्डवासियों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहण पश्चात सभी वार्ड वासियों का हितानंद अग्रवाल ने मिष्ठान्न से मुंह मीठा कराया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम के आयोजन में बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने सभी वार्डवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से एक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है। इस अवसर नेता प्रतिपक्ष ने समस्त वार्डवासियों से भारत के समग्र विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन