Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या,

बांकीमोंगरा से कबीर जयंती पर सौहार्द का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दीं शुभकामनाएं।

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्ट

: ठेकेदार सडक़ों पर कर रहे लीपा-पोती : लखन देवांगन

Vivek Sahu

Thu, Nov 9, 2023
कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने दर्री मंडल के नदियाखार, 3 नंबर गेट, लेबर कालोनी, कलमीडुग्गू, धनुहारपारा, राजीव नगर, राम नगर क्षेत्र का सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। वार्डवासियों को संबोधित करते हुए श्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस के राज में 15 साल के विधायक व 10 साल के महापौर ने नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में आधा-अधूरा विकास किया है। दर्री क्षेत्र के वार्डों में आज भी विभिन्न समस्याएं बनी हुई है। पेयजल से लेकर सडक़, नाली व साफ-सफाई की समस्या वार्डवासी झेल रहे हैं।   वार्डवासियों ने श्री देवांगन को बताया कि क्षेत्र की सडक़ों की हालत काफी जर्जर है। मुख्य मार्ग की सडक़ें भी 6 महिने से ज्यादा टिक नहीं पाती और बीच-बीच से उखड़ जाती है तो कहीं-कहीं सडक़ धंस रही है। आखिर ऐसा कौन सा मटेरियल राजस्व मंत्री के ठेकेदार सडक़ में लगा रहे हैं कि बार-बार एक ही सडक़ पर डामर की लीपापोती करनी पड़ती है। भारी वाहनों के आवागमन के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी तरह वार्ड के कई इलाके में साफ-सफाई भी नियमित नहीं हो रही है। बिजली बिल की समस्या से भी क्षेत्र के लोग परेशान हंै। राजीव नगर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि सडक़ की समस्या इस चुनाव में एक बड़ा मुद्दा है और इससे हर दिन परेशान जनता इस बार भाजपा को चुनने जा रही है। भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाली कांग्रेस की सरकार को बदलने का वक्त आ गया है। 17 नवंबर को कमल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से भाजपा को विजयी बनाएं ताकि आपकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन