Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

: पुलिस अधीक्षक के द्वारा ली गई क्राइम मीटिंग।

Vivek Sahu

Sat, Sep 21, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा पुलिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई।   ये मीटिंग माननीय सीएम मीटिंग में दिये निर्देशों को बताने, आगामी त्यौहारो की तैयारी और अपराध, मर्ग, शिकायत निकाल को ध्यान में रखते हुए ली गई थी।   पुलिस अधीक्षक द्वारा पीपीटी के माध्यम से थानों में पेंडिंग अपराध, शिकायत, मर्ग और चालान की समीक्षा की और विवेचना का स्तर उन्नयन करने के निर्देश दिये।   पुलिस अधीक्षक द्वारा किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार जैसे नशा, जुआ, सट्टा, कबाड़ और डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण कर कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।   उन्होंने आगामी नवरात्र और अन्य त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये थाना स्तर पर की जाने वाली कार्यवाहियों हेतु भी निर्देश दिये, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।   इस हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति समिति की बैठक जिला स्तर पर तथा थाने स्तर पर आयोजित करने के लिये भी निर्देशित किया गया।   पुलिस अधीक्षक द्वारा क़ानून व्यवस्था से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए बताया गया और लगातार पैदल पेट्रोलिंग, 185 एम वी ऐक्ट की कार्रवाई एवं स्थाई वारंट तामीली के संबंध में निर्देश दिए।   अभियान स्तर पर बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने के बारे में भी बताया गया। मीटिंग में अभियक्ति एप का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार और सजग कोरबा अभियान चलाने के लिए बताया गया।   क्राईम मीटिंग में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारीगण, थाना, चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, व विभिन्न शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन