Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बांकीमोंगरा से कबीर जयंती पर सौहार्द का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दीं शुभकामनाएं।

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्ट

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में 'मन की बात' का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं।

Intensified Pulse Polio Immunization Campaign Launched Across Poonch District.

: खनिज विभाग की निष्क्रियता से, हाथी ने उठाया बीड़ा, रेत चोर ट्रैक्टर छोड़ कर भागे, जाने क्या है खास इस खबर में

Vivek Sahu

Sat, Nov 25, 2023
कोरबा(न्यूज उड़ान )- कोरबा में रेत का अवैध उत्खनन आम बात हो गई है वही कोरबा, बाल्को कुसमुंडा में रेत का अवैध उत्खनन जोरो पर है वही एक अजीब घटना देखने को मिली कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल का कोरबी सर्कल भी जिले के अन्य स्थानों की तरह ही रेत चोरों का स्वर्ग बना हुआ है। घने जंगल से चोर ट्रैक्टर में रेत भरकर उसको जहां-तहां खपाते हैं , लगता है चोरों की यह हरकत जंगली हाथियों को भी नागवार गुजर रही है , तभी तो रेत भरे ट्रैक्टर के पीछे एक हाथी पड़ गया , हाथी देख ट्रैक्टर चालक छोड़कर भाग निकला। हाथी ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर को पलटने का प्रयास पर ऐसे नही हो पाया जिससे एक हाथी द्वारा उसको जंगल मे धकेलने का प्रयास किया। ट्रैक्टर पलटा तो नहीं लेकिन सड़क के किनारे लुढ़क गया,और एक पेड़ से टकरा गया। जंगल मे रेत का अवैध उत्खनन पर प्रशासन कब रोक लगा पाती है ये देखने वाली बात होगी। खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की बात की जाती है लेकिन छोटे मोटे रेत चोरों तक ही हाथ पहुंचते है बड़े रेत चोर जो सरगना बना कर चोरी कर रहे है उन पर हाथ डालने से कतरा रहे है खनिज विभाग ऐसा लगता है खनिज विभाग के संरक्षण में जिले में अवैध खनन चल रहा है।   चांपा की रॉयल्टी से कोरबा में रेत का सप्लाई किया जाता है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। 1घंटे की सफर में भी ट्रक से पानी ऐसे गिरता है जैसे अभी नदी से निकाले हो, एक रॉयल्टी से दिन भर में 12 ट्रिप लगाती है टीपर, फिर भी खनिज विभाग को नही दिखता है । जैसा भी हो खनिज विभाग ही ऐसा विभाग नही है जो ऐसा कर रहा है एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमे खनिज इंस्पेक्टर के सामने ट्रैक्टर मालिक रेत से भरी ट्रैक्टर को खाली कर के चला गया और उस ट्रैक्टर पर और उस जगह पर खनिज विभाग के इंस्पेक्टर के द्वारा दुबारा कार्यवाही नही की गई इससे खनिज विभाग के अधिकारी और इंस्पेक्टर की कही न कही मिलीभगत को दर्शाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन