Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या,

बांकीमोंगरा से कबीर जयंती पर सौहार्द का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दीं शुभकामनाएं।

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्ट

: अन्य जिले के शासकीय सेवकों, वाहन चालकों और मतदान दलों के कर्मचारियों ने किया मतदान

Vivek Sahu

Sat, Nov 11, 2023
कोरबा ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो कि कोरबा जिले के निवासी हैं और कोरबा जिले से बाहर कार्यरत् हैं तथा जिनकी मतदान कार्यों में ड्यूटी लगाई गई है एवं जिन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से डाक मतपत्र हेतु आवेदन किया है, उन्होंने आज प्रशिक्षण स्थल पर डाकमत पत्र से मतदान किया। शासकीय इव्ही पी जी कॉलेज कोरबा में रायगढ़ से मतदान करने आए श्री प्रमोद जांगड़े, जांजगीर-चाम्पा जिले से मतदान करने आई संगीता यादव और कोरबा जिले में वाहन चालक प्यारेलाल यादव ने बताया कि आज उन्होंने डाकमत पत्र से मतदान किया। मतदान दल में शामिल माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिसकर्मी एवं वाहन चालकों के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की व्यवस्था प्रशिक्षण स्थल में की गई है। वे भी 14 नवंबर को शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज कोरबा, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा के प्रशिक्षण स्थल में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं। अपर कलेक्टर ने बताया कि प्रशिक्षण स्थल में विधानसभा क्षेत्र रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार के अभ्यर्थियों तथा राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि भी अपनी उपस्थिति दे सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन