Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: श्री हित सहचरी सेवा समिति का भव्य सावन महोत्सव – ब्लू डायमंड होटल टीपी नगर में हंसी, मस्ती, नृत्य और सावन सुंदरी व सावन क्वीन का हुआ शानदार चुनाव।

Vivek Sahu

Wed, Jul 30, 2025
.कोरबा( न्यूज उड़ान) सावन के पावन अवसर पर श्री हित सहचरी सेवा समिति द्वारा आयोजित सावन महोत्सव ने ब्लू डायमंड होटल, टीपी नगर कोरबा में रंग और उमंग का ऐसा संगम रचा कि पूरा माहौल झूम उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी मेहमानों के आगमन के बाद गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद समिति की संरक्षिका नीलू राय ने मंच से सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। महोत्सव की शुरुआत स्वादिष्ट चटपटे नाश्ते से हुई। फिर एक से बढ़कर एक रोचक गेम्स ने महिलाओं का मन मोह लिया। गेम्स के बाद सभी ने मिलकर डांस फ्लोर पर धमाकेदार डांस किया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा सावन सुंदरी और सावन क्वीन प्रतियोगिता, जिसका चुनाव भी खेल-खेल में चिट पद्धति के माध्यम से किया गया। सावन सुंदरी विजेता: 1. प्रथम – कविता 2. द्वितीय – मोना 3. तृतीय – सालिका   सावन क्वीन विजेता: 1. प्रथम – मीना ठाकुर 2. द्वितीय – राजू पांडे 3. तृतीय – विनीता   जैसे ही विजेताओं की घोषणा हुई, पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और खुशी का माहौल चरम पर पहुंच गया। इस अवसर पर महिला ग्रुप की संरक्षिका नीलू राय के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू गुप्ता, श्वेता दुबे, अंजना सिंह, नेहा सिंह, मीनाक्षी शर्मा, रजनी श्रीवास्तव, किरण सिंह, भावना स्वर्णकार, रूप माना, राजू श्री पांडे, डब्ल्यू. राजेश्वरी, मीरा बनाफर, शशिकला बघेल, शोभा असाटी, कुंती पटेल, कुमुद तिवारी, मीनाक्षी हल्दर, सरिता राय, अंशु सिंह, मंजू साहू, मीना ठाकुर, श्रद्धा कर्मी, उषा सिंह, अनीता राव, गुड़िया, प्रियंका वर्मा, रीना जायसवाल, विनीता सिंह, सारिका, मोना का विशेष योगदान रहा। महिलाओं ने ढेर सारी मस्ती, डांस और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेने के बाद अंत में रंग-बिरंगे स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सावन महोत्सव का यह आयोजन महिलाओं के लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि आपसी मेल-जोल, ऊर्जा और उत्साह का अनोखा संगम बनकर यादगार बन गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन