Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका कोरबा पहुँचे।

Vivek Sahu

Sat, Jul 12, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका आज एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन कोरबा पहुँचे, यहां कलेक्टर अजीत वसंत ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान डीएफओ श्री निशांत कुमार, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय आदि ने भी स्वागत किया।   इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, एडिशनल एसपी एनटीपीसी के अधिकारी, एसडीएम कटघोरा आदि उपस्थित थे,महामहिम राज्यपाल दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा में रहेंगे। महामहित राज्यपाल अधिकारियों की बैठक लेंगे आज। महामहिम राज्यपाल श्री डेका 12 जुलाई को प्रातः 9.45 बजे कावेरी भवन से प्रस्थान कर 9.55 बजे कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। वे यहां एक पेड़ मॉं के नाम पोधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 11.50 बजे कलेक्टर आफिस से प्रस्थान कर लंच करेंगे। वे दोपहर 1 बजे पोड़ी उपरोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे और पोड़ी उपरोड़ा मुख्यालय में दोपहर 1.30 बजे एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे यहां से अपरान्ह 3 बजे राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन