Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्ट

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में 'मन की बात' का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं।

Intensified Pulse Polio Immunization Campaign Launched Across Poonch District.

बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

: चारों सीट पर जीत दर्ज कर रचेंगे इतिहास, भाजपा के सारे हथकंडे फेल : जयसिंह

Vivek Sahu

Sun, Dec 3, 2023
कोरबाः प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एजेंटों की बैठक में जीत का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कोरबा सहित जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस जीत रही है। चारों सीट जीतकर हम एक नया इतिहास रचेंगे। मतगणना की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मतगणना एजेंटों की बैठक में जयसिंह ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी और उनके लोगों ने भ्रम फैलाने का कार्य किया है। दुष्प्रचार करने के साथ ही नकारात्मक प्रचार किया। लेकिन इन सबका आम जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जयसिंह ने कहा कि जिले में तो हम चुनाव जीत ही रहे हैं। इतना ही प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कोरबा शहर की जनता इस बात को अच्छी तरह से जानती है कि किसने शहर को विकास से जोड़ा है। उन्होंने मतगणना एजेंटो से आग्रह किया कि मतगणना के दौरान उतार-चढ़ाव आएंगे, उस दौरान हमें निराश भी नहीं होना है। बढ़त की स्थिति में अति उत्साहित नहीं होना है। उन्होंने एजेंटों से कहा कि कोई भी अपनी टेबल को अंतिम समय तक नहीं छोडेगा और किसी भी प्रकार का किसी से विवाद नहीं करेगा। यदि कुछ गलत होता है तो संयमित रहते हुए उसका विरोध जरूर करें। वही बैठक में उपस्थित कुछ पार्षदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बताया कि पट्टा वितरण, नल-जल योजना और गृह लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा। मतगणना के बारीकियां की दी जानकारी : प्रदेश कांग्रेस सचिव असुल वालिया ने बैठक को संबोधित करते हुए मतगणना की बारीकियों की जानकारी एजेंटों को दी। बैठक का संचालन नगर निगम के सभापति श्याम सुंदर सोनी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, संतोष राठौर, जयप्रकाश अग्रवाल, बीएन सिंह, रवि चंदेल, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, महेश अग्रवाल, प्रदीप पुरायणे, बसंत चन्द्रा, कृपाराम साहू, प्रदीप अग्रवाल, गणेश कुलदीप, शैलेष सोमवंशी, शशि अग्रवाल, मनक साहू, जीवन चौहान, विनोद गर्ग, महेन्द्र थवाईत, संतोष लांझेकर, किशोर साहू, लक्ष्मण लहरे, नवीन सिंह, ओम प्रकाश महंत, सत्य प्रकाश साहू, लक्ष्मीकांत साहू, अशोक लोध, पंचराम, राजू बर्मन, शंकर भारती, रविशंकर खुंटे, सुरेश पटेल, सीताराम, मुकेश राठौर सहित बड़ी संख्या में मतगणना एजेंट उपस्थित रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन