Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब र

अवैध शराब बिक्री पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई, ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

राष्ट्रीय सब जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न। इंदौर में आयोजित हुई 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान, थाना कुसमुण्डा पुलिस ने भैरोताल क्षेत्र की महिलाओं के साथ की

: सायबर सेल कोरबा एवं बालको पुलिस की संयुक्त कार्यवाही पुलिस की कार्यवाही में 15 जुआड़ियान को जुआ खेलते पकड़ा गया

Vivek Sahu

Sun, Jan 21, 2024
कोरबा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के आदेश, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्ग दर्शन में थाना बालको में लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर नकेल कसने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 21.01.2024 को जरिए मुखबीर की सूचना पर परसाखोला पिकनिक स्पॉट में आम जगह पर कुछ जुआड़ियान जुआ खेल रहे हैं कि उक्त सूचना पर सायबर सेल कोरबा एवं थाना बालको की एक संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताएं अनुसार जगह पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें कुल 15 जुआड़ियान दो फड़ में जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गये उक्त जुआड़ियान में सनत यादव, कुष्णा पटेल, राजकुमार, राकेश तांती, अनिल मनचंदा, जाकिर खान, अरूण सावं, मोह. कलीम, लक्ष्मीनारायण, शरद साहू, अमरनाथ, बादल सिंह, शेख रिजवान, मंसूर शेख, शहादत अली शामिल थे। जिनके फड़ एवं पास से कुल जुमला रकम 1,20,000/- रू. (एक लाख बीस हजार रूपये) जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूध्द धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन