Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

: थाना कटघोरा व दर्री की संयुक्त कार्यवाही, तीन कबाड़ के ठिकानों पर दबिश।

Vivek Sahu

Mon, Dec 30, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भापुसे के निर्देश पर जिला में जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकेाटिक्स एक्ट, अवैध कबाड़, कोयला व डीजल एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके परिपालन में थाना कटघोरा व दर्री की संयुक्त टीम ने कबाड़ चोरों पर बड़ी कार्यवाही की है। दर्री सीएसपी विमल पाठक के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के संयुक्त टीम ने सुतर्रा, कटघोरा तथा दर्री में मुखबिर की सूचना पर अवैध कबाड़ का व्यापार कर रहे कबाड़ियों के यहां छापामार कार्यवाही की है।   जिसमें सुतर्रा से ढेलवाडीह मार्ग पर स्थित दीपक कुमार साहू के दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध कबाड़ की जप्ती कार्यवाही की गई।   जिसमें एक ट्रक कीमत 07 लाख, 04 क्विंटल लोहे का कबाड़ कीमत 80 हजार बरामद किया गया है। जिसे रामकुमार कश्यप व दीपक कुमार साहू ने एसईसीएल यार्ड ढेलवाडीह से चोरी किये थे।   प्रकरण में थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 518/2024 धारा 305 ए, 331(4), 3(5), बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।   वही कटघोरा में कारखाना एरिया में स्थित विजय अग्रवाल उर्फ बंटी के गोदाम में छापामार कार्यवाही करते हुए लगभग 206 किलो सिल्वर, 250 किलो लोहा जिसकी कीमत 2.50 लाख है जो रितेश श्रीवास उर्फ जीवा एवं रविन्द्र पटेल ने चोरी कर विजय अग्रवाल उर्फ बंटी बेचा था।   प्रकरण में थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 521/2024 धारा 331(4), 3(5) 305 ए, बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वहीं दर्री में थाना के पीछे संचालित सत्येंद्र साहू के कबाड़ दुकान में कार्यवाही करते हुए कॉपर केबल वायर जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 10 हजार होना पाया गया।   जिसे शम्भू कुर्रे ने बी.सी.पी.पी.प्लांट दर्री से चोरी कर सत्येंद्र साहू को बेचा था। प्रकरण में थाना दर्री में अपराध क्रमांक 339/2024 धारा 305, 331(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।   कोरबा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से अवैध कबाड़ में संलिप्त लोगों में हड़कम्प मच गया। पुलिस द्वारा सभी 7 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया जा रहा है।   थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 518/2024 धारा 305ए, 331(4), 3(5), बी.एन.एस. थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 521/2024 धारा 331(4), 3(5) 305 ए, बी.एन.एस. थाना दर्री में अपराध क्रमांक 339/2024 धारा 305, 331(4), 3(5) बी.एन.एस. आरोपीगण:- 1. रितेश श्रीवास उर्फ जीवा पिता बजरंग उम्र 24 वर्ष निवासी कसनिया, कटघोरा 2. रविन्द्र पटेल पिता संतलाल उम्र 22 वर्ष निवासी लखनपुर, कटघोरा 3. विजय कुमार अग्रवाल उर्फ बंटी पिता रमेश कुमार अग्रवाल, उम्र 42 वर्ष निवासी कारखाना एरिया कटघोरा 4. दीपक कुमार साहू पिता शिवनारायण साहू उम्र 23 वर्ष निवासी राजीव नगर कटघोरा 5. रामकुमार कश्यप पिता लखनराम उम्र 40 वर्ष निवासी आछीदादर कटघोरा 6. सत्येंद्र साहू पिता विजय साहू उम्र 23 वर्ष निवासी छुरी कटघोरा 7. शम्भू कुर्रे पिता जन्नू कुर्रे उम्र 25 वर्ष दर्री थाना के पीछे बरामद कबाड़ व कीमत ▪️ एक ट्रक, ▪️ 650 किलो लोहा कबाड़, ▪️ 206 किलो सिल्वर, ▪️ 250 किलो कॉपर (तांबा) ▪️ कुल अनुमानित कीमत 12 लाख 40 हजार

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन