Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या,

बांकीमोंगरा से कबीर जयंती पर सौहार्द का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दीं शुभकामनाएं।

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्ट

: करवा चौथ आज, पूजा के लिए मिलेगा बस इतना समय, नोट करें मुहूर्त

Vivek Sahu

Wed, Nov 1, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान): करवा चौथ अखंड सौभाग्य की प्राप्ति का सबसे प्रमुख और त्योहार है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत रखा जाता है. इस दिन सुहागिनें 16 श्रृंगार करती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. इसके अलावा, इस दिन बहु द्वारा अपनी सास को सरगी देने की भी परंपरा है. इस साल करवा चौथ का व्रत बुधवार, 1 नवंबर यानी कल रखा जाएगा. आइए जानते हैं कि आखिर सरगी क्या होती है और करवा चौथ पर पूजा के लिए कितनी देर का मुहूर्त रहने वाला है. क्या है करवा चौथ की सरगी? सरगी के जरिए सास अपनी बहू को सुहाग का आशीर्वाद देती है. सरगी की थाल में 16 श्रृंगार की सभी समाग्री, मेवा, फल, मिष्ठान आदि होते हैं. सरगी में रखे गए व्यंजनों को ग्रहण करके ही इस व्रत का आरंभ किया जाता है. सास न हो तो जेठानी या बहन के जरिए भी ये रस्म निभा सकती हैं. करवा चौथ की तिथि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ: 31 अक्टूबर, मंगलवार, रात्रि 09:30 मिनट से कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त:1 नवंबर, बुधवार, रात्रि 09:19 मिनट तक चतुर्थी तिथि का चंद्रोदय 1 नवंबर को होगा,इसलिए इसी दिन करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त पूजा शुभ मुहूर्त- शाम 05:34 मिनट से 06: 40 मिनट तक पूजा की अवधि- 1 घंटा 6 मिनट अमृत काल- शाम 07:34 मिनट से 09: 13 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन और रात

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन