Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

: अवैध शराब कारोबार पर कोरबा पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक

Vivek Sahu

Mon, Sep 23, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस के द्वारा एक दिन में ही अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 31 प्रकरणों में कुल 1383 लीटर शराब किया जप्त। कुल 31 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही। कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है।   इसी कड़ी में दिनांक 22/09/2024 को अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। इसी तारतम्य में आज 23/09/24  पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम पतरापाली में सुबह 7 बजे दबिश दी। इस दौरान गाँव में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाते हुए मौके पर धरपकड़ की।   पुलिस व आबकारी विभाग की टीम को मौके पर महुआ शराब बनाने का भट्ठा  व बड़ी मात्रा महुआ लाहन बरामद किया गया। इस कार्यवाही में टीम को 600 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया, 3 हज़ार 4 सौ किलो महुआ लाहन को नष्ट किया गया साथ ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34/1 (क, ख), 34 (2), 59 (क) के तहत कार्यवाही की गई।   वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस की टीम गठित कर ग्राम चीतापाली के बरभौना नाला के किनारे कच्ची महुआ शराब बना रहे स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपियों द्वारा 20 भट्टी स्थापित कर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाया जा रहा था।   पुलिस को आता देख आरोपिगण जंगल तरफ़ भाग गये, घटना स्थल स्थापित 20 भट्टी चूल्हा, उपकरण तथा लगभग 3000 किग्रा महुआ पास को ध्वस्त किया गया एवं 500 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 19 नग बड़ा गंज, 22 नग बड़ा कड़ाही को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की गई।   इसी प्रकार सिविल लाइन पुलिस द्वारा कुल 110 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेजा। चौकी कोरबी के द्वारा भी 48 पाव अंग्रेज़ी गोवा शराब जप्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया। ज्ञात हो कि कोरबा पुलिस टीम के द्वारा 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल 472 प्रकरणों में कुल 7985 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब जप्त किया गया। पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन