Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: सह सचिव पद पर हरीश तिवारी की शानदार जीत, 72 वोट हासिल कर बने विजेता

पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया।

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

: एयर इंडिया विमान हादसे में मृत यात्रियों को कृष्णा ग्रुप ने दी श्रद्धांजलि, मोमबत्ती जलाकर दी भावभीनी ।

Vivek Sahu

Sat, Jun 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) 12 जून को गुरुवार के दिन दोपहर 1:45 बजे एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही अंतरराष्ट्रीय उड़ान दुर्भाग्यवश एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 241 यात्रियों की दुखद मृत्यु हो गई। यह घटना देशभर में शोक और पीड़ा की लहर लेकर आई, जिसने जनमानस को झकझोर कर रख दिया।   कोरबा में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी कृष्णा ग्रुप ने इस भयावह त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सभी मृत यात्रियों की आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। ग्रुप के सदस्यों ने मोमबत्तियाँ जलाकर मृतकों को भावभीनी विदाई दी और ईश्वर से उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन श्री अशोक मोदी ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, "यह केवल एक विमान दुर्घटना नहीं, बल्कि अनेक परिवारों के जीवन में स्थायी शून्यता का कारण बनी है। भगवान सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को मानसिक बल प्रदान करें।" श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कृष्णा ग्रुप के सभी सदस्यों ने मौन धारण कर दिवंगतों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की और देशवासियों से भी अपील की कि वे इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ संवेदनाएं साझा करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन