Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या,

बांकीमोंगरा से कबीर जयंती पर सौहार्द का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दीं शुभकामनाएं।

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्ट

: दलबदलू पार्षद के वार्ड में गरजे नेता प्रतिपक्ष हितानंद, सैकड़ो महिलाओं से भेंट कर लखन लाल के लिए मांगा समर्थन

Vivek Sahu

Sat, Nov 11, 2023
कोरबा। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल ने बालको के वार्ड क्रमांक 37 का सघन दौरा किया, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अपने समर्थकों के साथ घर घर दस्तक दे कर सभी से भाजपा और लखन देवांगन के पक्ष में मतदान करने हेतु सभी नागरिकों से अपील की, श्री अग्रवाल द्वारा वार्ड क्रमांक 37 में कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं की | श्री हितानंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेगी, राज्य में सरकार बनाने के बाद किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान पर 3100 रुपये मूल्य पर एकमुश्त भुगतान किया जाएगा, भाजपा सरकार बनाने के बाद सलाना हर विवाहित महिला को 12 हजार रुपए दिया जाएगा, साथ ही एक लाख खाली पदों को दो साल के अंदर भरा जाएगा. वहीं, 18 लाख आवास बनाएंगे. गैस सिलिंडर 500 रुपये में देंगे. तेंदू पत्ते पर 5500 रुपया प्रति माह दिया जाएगा, 500 नए जनौषधि केंद्र प्रारम्भ करने की भी घोषणा भाजपा ने की है | ज्ञात हो कि वार्ड क्रमांक 37 दैहानपारा डुग्गुपारा की सबसे मुख्य समस्या वहां पर संचालित शराब दुकान को लेकर थी जिसे रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने लगातार 6 माह तक अनवरत धरना देकर हटवाया था, जिसे लेकर वार्डवासी सदैव हितानंद के समर्थक रहें है उन्होंने हितानंद को आस्वाशत किया है कि उनका बहुमूल्य मत सिर्फ और सिर्फ भाजपा को ही जायेगा और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन