Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

: थाना पाली के द्वारा कोलाहल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

Vivek Sahu

Mon, Sep 16, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी से प्राप्त दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारी को ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए थे।   इसी क्रम में प्रभारियों द्वारा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। थाना पाली को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मादन में डीजे बजाकर अत्यधिक आवाज में बजाकर नाच रहे है कि सूचना तस्दीक पर घटना स्थल पर दबिश दिया जो मौके पर एक पीकअप क्रमांक CG 12 AS 0379 में भरा डीजे सामान था जो अधिक आवाज में चलाया जा रहा था पीकअप चालक विनोद कुमार पिता हडारू सिंह उम्र 44 साल साकिन- बस्तीपारा मादन थाना पाली जिला कोरबा (छ.ग.) को धारा- 94 BNSS का नोटिस दिया गया जो कोई अनुमति शासन से नही होना लेख कर देने पर मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया तथा गवाहों के समक्ष मय वाहन एवं डीजे को जप्त कर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।   ज्ञात हो कि पूर्व में कोरबा जिले समस्त थाना/चौकी में डीजे संचालकों का बैठक बुलाया गया था जिसमें माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने एवं डीजे का संचालन करने का निर्देश दिया गया जिसमें डीजे साउंड में साउंड लिमिटर का उपयोग करना सुनिश्चित करने, प्रयोग किया गए वाहन में सिस्टम लगाकर विस्तार मोडिफाइड न करने, साउंड सिस्टम का उपयोग किए जाने के लिए समय पर विशेष ध्यान दिए जो की रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं बजाए जाना सुनिश्चित करें ।   किसी न्यायालय, अस्पताल एवं शिक्षण संस्थान के 200 मीटर दायरे में नहीं बजायेंगे तथा माननीय एसडीएम न्यायालय से अनुमति प्राप्त किए गए कार्यक्रम में ही डीजे का संचालन करने का हिदायत दिया गया था। संचालक नाम पता:- विनोद कुमार पिता हडारू सिंह उम्र 44 साल साकिन- बस्तीपारा मादन थाना-पाली जिला कोरबा (छ.ग.) इस्तगासा क्रमांक- 01/24 धारा- 4, 5,15 कोलाहल अधिनियम।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन