Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

कम बारिश की स्थिति में विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग।

कुएं में गिरे श्वान का RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू।

जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में न्यायाधीश के साथ, अधिवक्ताओं एवं समस्त कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास।

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला - अनुज शर्मा।

: जनता का 500 करोड़ खा गए महापौर-- हितानंद।

Vivek Sahu

Tue, Jun 18, 2024
कोरबा (नगर निगम )नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल से कोरबा क्षेत्र में जल व्यवस्था को लेकर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि हमारे जीवन में सड़क, बिजली, एवं पानी यह तीन मूल भूत सुविधा अत्यंत आवश्यक है। जिनके बिना जीवन संभव नहीं दिखता, इसमें से पानी की व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 500 करोड रुपए नगर निगम कोरबा को आवंटित किया। लेकिन आज स्थिति ऐसी है कि पूरे नगर निगम क्षेत्र के किसी भी वार्ड के किसी भी घर में 10- 15 मिनट से ज्यादा पानी नहीं आता। लगता है जनता का 500 करोड रुपए महापौर अपने आकाओं के साथ मिलकर खा गए। अधिकारियों कर्मचारियों से पूछने पर पता चलता है कि पानी की टंकी को भरने का काम ही व्यवस्थित नहीं है। किसी भी दिन पानी की टंकी पूरी भर नहीं पाती है,नगर निगम का जल वितरण विभाग ऐसी कौन सी व्यवस्था करके रखा है कि पानी की टंकियां तक पूरी नहीं भर पाती, जिससे जल वितरण किया जा सके,लोग परेशान हैं। आलम यह है कि नगर निगम को अपने सभी टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति अनेकों मोहल्ले में करनी पड़ रही है। जिससे आए दिन बस्तियों में झगड़े का माहौल बना रहता है। इन समस्याओं से जनता को परेशान होता देख नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने महापौर को पत्र लिखा एवं आंदोलन की चेतावनी दी, कि यदि 15 दिवस के अंदर महापौर ने जल वितरण व्यवस्था ठीक नहीं कराई, तो अन्य पार्षदों के साथ बृहद धरना प्रदर्शन होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन