Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

कम बारिश की स्थिति में विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग।

कुएं में गिरे श्वान का RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू।

जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में न्यायाधीश के साथ, अधिवक्ताओं एवं समस्त कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास।

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला - अनुज शर्मा।

: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरुण साव मुखिया अतिथि सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास

Vivek Sahu

Fri, Jun 21, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन व जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ।   https://youtu.be/goYtN9o-gu4?si=HOPUlTfZqDfY17pH   इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जनप्रतिनिधिगण, सचिव नगरीय प्रशासन एस बसवा राजू, संचालक नगरीय प्रशासन कुंदन कुमार, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी, डीएफओ कोरबा, कटघोरा, सीईओ जिला पंचायत, निगमायुक्त, स्कूली बच्चे,आम नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा करीब 45 मिनट तक मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान मुख्य अतिथी ने योग को जीवन में काफी महत्वपूर्ण बताया,उन्होंने कहा,कि योग के माध्यम से शरीर स्वस्थ्य रहता है,जिससे बेहतर जीवन जीेने की प्रेरणा मिलती है। मंत्रिमंडल में फ़ेरबदल मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार प्रभारी मंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मंत्रिमंडल में फ़ेरबदल मुख्यमंत्री का अधिकार है, जल्दी इस पर निर्णय लिया जाएगा उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बने 6 माह बीते हैं मोदी जी की गारंटी को पूरा करने मुख्यमंत्री हर विभागों की समीक्षा कर रहे हैं, नगरी निकाय चुनाव की तैयारियां प्रारंभ।   https://youtu.be/LnNkW6Ay898?si=CVYjKJ6JycAVJkii   प्रभारी मंत्री ने बताया कि सरकार के द्वारा नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है जिसके लिए वार्ड परिसीमन का कार्य शुरू किया जा रहा है, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन