Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

: मृदा दिवस पर नवोदय विद्यालय कोरबा द्वारा किसानों के खेतों की मिट्टी परीक्षण कर प्रमाण पत्र सौंपे।

Vivek Sahu

Sat, Dec 7, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कोरबा ने मृदा दिवस के अवसर पर एक अनोखी पहल की है।   विद्यालय के 151 छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर 50 किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक संतोष कुमार चौरसिया ने बताया कि कृषि मंत्रालय के निर्देश पर विद्यालय स्तर पर चार शिक्षक सदस्य और 151 बच्चो की समिति गठित किया गया जिन्होंने छुरी कला, बिशुनपुर, सलोरा, धनरास आदि गांव में भ्रमण कर 50 किसानों के खेतो की मिट्टी एकत्रित कर उसे कृषि मंत्रालय से प्राप्त किट और कृषि महाविद्यालय के अनुभवी प्रोफेसर की मदद से मृदा परीक्षण किया गया।   इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उनकी मिट्टी की गुणवत्ता के बारे में जागरूक करना और उन्हें मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए आवश्यक सलाह देना था। विद्यालय के प्रधानाचार्य शांति मोहंती ने कहा, “मृदा दिवस के अवसर पर हमने यह अभियान चलाया है।   हमारा उद्देश्य किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता के बारे में जागरूक करना और उन्हें मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए आवश्यक सलाह देना है।“ इस अभियान में विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों में मुख्यरूप से संतोष चौरसिया, इंदु वर्मा, अनिमा लकड़ा, लालचंद सोनटके ने मिलकर किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया और उन्हें मिट्टी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी और उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।   यह अभियान किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ है और उन्हें मिट्टी की गुणवत्ता के बारे में जागरूक करने में मदद की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन