Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया नमन — कोरबा में माल्यार्पण कर स्मरण किया त्याग और सेवा का जीवन।

Vivek Sahu

Thu, Aug 14, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के तत्वावधान में पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज नमन एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन रिश्दी चौक स्थित पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशनल हॉल में संपन्न हुआ, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, सेवा और जनकल्याण की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने अपने शासनकाल में धार्मिक एवं सामाजिक नव निर्माण के कार्यों से समाज में अमिट छाप छोड़ी, जो आज भी प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, अजय विश्वकर्मा, श्री प्रकाश अग्रवाल, पुनीराम साहू, मिलाप बारेठ, श्रीधर द्विवेदी, राजेश सोनी, दिनेश वैष्णव, पवन सिन्हा, संजू शर्मा, शिव चंदेल, पंकज देवांगन, मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा, लालेश दुबे, स्वाति कश्यप, अनिल वस्त्रकर, गुलजार सिंह, नीरज सिंह, श्याम साहू, मदन साहू एवं भजन कंवर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए समाज में नैतिकता, सेवा और न्याय के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन