Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

: दीपावली के अवसर पर कोरबा पुलिस ने साइबर स्कैम से बचने के लिए जारी की एडवाइज़री

Vivek Sahu

Wed, Oct 30, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा की जनता को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए उनसे अपील की सभी ये त्यौहार सावधानी और सतर्कता से मनाए और साइबर स्कैम से बचे। इस अवसर पर कोरबा पुलिस के द्वारा पम्फलेट जारी कर सभी से इसको पालन करने का आग्रह किया। सावधानियाँ- 1)अनजान मैसेज, कॉल /वीडियो कॉल का रिप्लाई ना करें। 2)कॉल पर किसी के कहने से ही पैसे ट्रान्सफर ना करें। 3)अपना यूजर नेम, पासवर्ड किसी से शेयर ना करें। 4)कॉलर को अपने फोन पर आए ओटीपी की जानकारी बिल्कुल ना दें। 5)कॉल पर कोई डराने की कोशिश करे तो बिल्कुल ना डरें। 6)अनजान कॉलर के साथ पर्सनल व फाइनेंशियल जानकारी शेयर ना करे। 7)अनजान नंबर से आए लिंक्स को कभी क्लिक ना करें। 8)अनजान व्यक्ति के कहने से किसी भी एप्प को डाउनलोड न करें। 9)ऐप्प या वेबसाइट्स की विश्वसनीयता की जांच करें। पुलिस के द्वारा अपील की गई कि कोई भी साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 नंबर पर कॉल करे या https://cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर रिपोर्ट करें।एवं नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन