Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब र

अवैध शराब बिक्री पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई, ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

राष्ट्रीय सब जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न। इंदौर में आयोजित हुई 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान, थाना कुसमुण्डा पुलिस ने भैरोताल क्षेत्र की महिलाओं के साथ की

: श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह उपलक्ष में पहाड़ी कोरवा परिवारों को दीप एवं ध्वज का किया गया वितरण

Vivek Sahu

Tue, Jan 23, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) जनवरी दिन सोमवार को अयोध्या में रामजन्म भूमि पर निर्मित अलौकिक एवं भव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की गूंज पूरे भारत में सुनाई दे रही है, एवं इस हेतु अयोध्या के मंदिर मे जिस प्रकार की वृहद तैयारियॉ हो रही है। इसी तारतम्य 21 जनवरी को भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय के कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत अजगरबहार के ग्राम दलदली और टोंकाभांठा गांव पहाड़ी कोरवा परिवारो से मुलाकात कर घर-घर दीप एवं श्री राम जी का ध्वजा भेंट की एवं मिठाई बाटी गई, पहाड़ी कोरवा के परिवारों ने जय श्री राम के नारे लगाई और उनके चेहरे में एक अलग खुशी के लहर देखने को मिला। भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश सहप्रभारी मो.आरिफ खान ने अपील करते हुए कहा की "22 जनवरी को सभी प्रभु श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को धूमधाम से दीपावली के तुल्य ही मनाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करें। इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष ताज़ सिद्दीकी, उपाध्यक्ष सैदर खान, गढमंडल मंत्री रितेश गुप्ता, पूर्व सरपंच लवभूषण, रंजन सिन्हा, राकेश अग्निहोत्री (बबलू) एवं अन्य पदाधिकारी एवं गांव के लोग उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन