Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

: जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे के मार्गदर्शन में संगठन महापर्व कोरबा जिला कार्यशाला हुई संपन्न।

Vivek Sahu

Tue, Dec 3, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान व संगठन चुनाव को लेकर कोरबा में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में मार्गदर्शन करते हुए बताया कि आगामी 5 दिसम्बर तक सक्रिय सदस्यता की सूची का प्रकाशन होगा। जिला चुनाव अधिकारी राजा पांडे ने संगठन चुनावों की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी 6 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक मंडल इकाइयों के चुनाव और उसके बाद 16 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक जिलों के चुनाव सम्पन्न होंगे।   मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष निश्चित की गई है। इसी तरह जिला अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 60 वर्ष निश्चित की गई है। श्री पाण्डेय ने कहा कि इन सभी चुनावों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करके सर्वानुमति बनाई जाएगी।   भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री अशोक चावलानी, श्री राजेंद्र पांडे, महामंत्री द्वय संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, उपाध्यक्ष संजय भावनानी, प्रफुल्ल तिवारी, डॉ आलोक सिंह सहित जिले के पदाधिकारी, मंडलों के चुनाव अधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन