Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चोरी के 6 प्रकरणों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 विधि-संघर्षरत बालकों के विरुद्ध कार्रवाई।

रामभक्त चम्पत राय जी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, सनातन समाज एकजुट रहे : VHP कोरबा अध्यक्ष अमरजीत सिंह।

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,

ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या,

बांकीमोंगरा से कबीर जयंती पर सौहार्द का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दीं शुभकामनाएं।

: जिला पुलिस बल कोरबा की ओर से पुलिस स्मृति दिवस का किया गया आयोजन देश के शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Vivek Sahu

Sat, Oct 21, 2023
कोरबा। जिला पुलिस बल कोरबा की ओर से पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन आज दिनांक 21.10.2023 को पुलिस कार्यालय कोरबा परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला, 13वीं बटालियन कमांडेंट
महोदय श्री रामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, सीएसपी कोरबा श्री भूषण एक्का, डीएसपी श्री इग्नायुस तिर्की, हेडक्वार्टर डीएसपी श्रीमती प्रतिभा मरकाम, एसडीओपी बेनेडिक्ट मिंज, एसडीओपी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर, रक्षित निरीक्षक श्री अनथ राम पैकरा, निरीक्षक सनत सोनवानी, रूपक शर्मा, नितिन उपाध्याय, मृत्युंजय पांडे, युवराज तिवारी, अश्वनी राठौर, कृष्ण कुमार वर्मा, अभिनव कांत सिंह, एसआई प्रेम साहू, नवीन पटेल, लक्ष्मण खुंटे एवं जिले के पुलिस बल, गणमान्य नागरिक ,सभी मीडिया के साथी, शहीद जवानों के परिजन उपस्थित रहें। इस अवसर पर अतिथियों ने जिले के उन सभी 13 शहीद जवानों को अपनी भावपूर्ण श्रृद्वांजली अर्पित की, जिन्होंने रणक्षेत्र में दुश्मनों से लोहा लेते समय अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस मौके पर शहीद स्मारक को फूल मालाओं से सजाया गया था। पुलिस कप्तान, ने शहीद जवानों के परिजनों को साल एवं श्रीफल भेटकर उनका सम्मान किया ।
पुलिस अधीक्षक कोरबा ने शहीद परेड के पश्चात शहीद परिवारजन से बात किये एवं समस्यायों को निराकरण करने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन