Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, "मोदी जी के 12 साल बेमिसाल" अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान।

बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध। ‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी प्रगतिरत कार्यों में लाएं तेजी - कलेक्टर।

: कोरबा में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में 134 युवाओं का प्राथमिक चयन,।

Vivek Sahu

Thu, Jul 24, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में जिला रोजगार कार्यालय, कोरबा द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2025 को एक सफल प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया।   यह आयोजन युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।   प्लेसमेंट कैम्प में कुल 9 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनके द्वारा विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए कुल 218 रिक्तियों हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस कैम्प में कुल 248 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 134 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया।   चयन प्रक्रिया के दौरान आवेदकों का मूल्यांकन उनकी योग्यता, कार्यकुशलता एवं साक्षात्कार के आधार पर किया गया।   इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।   उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट कैम्प्स न केवल युवाओं को रोजगार से जोड़ते हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर अवसर भी सुलभ कराते हैं। भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की निरंतरता बनाए रखी जाएगी। कैम्प में सम्मिलित हुए युवाओं ने रोजगार के इस अवसर को सराहा और बताया कि इस प्रकार के शिविर उन्हें न केवल सही मार्गदर्शन देते हैं, बल्कि प्रतिस्पर्धात्मक माहौल भी मिलता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन