Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब र

अवैध शराब बिक्री पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई, ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

राष्ट्रीय सब जूनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न। इंदौर में आयोजित हुई 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान, थाना कुसमुण्डा पुलिस ने भैरोताल क्षेत्र की महिलाओं के साथ की

: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: 10 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Vivek Sahu

Thu, Dec 7, 2023
कोरबा  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2023 के अंतर्गत 07 दिसंबर से 10 दिसंबर 2023 तक विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। योजना में भारत शासन के नियमानुसार निर्धारित पात्रता मापदण्ड में आने वाले सभी पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके तहत पात्र परिवारों में प्रथम बच्चे के जन्म पर दो किश्तों में राशि 05 हजार रूपए तथा द्वितीय बालिका संतान होने पर एक मुश्त राशि 06 हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 07 दिसंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023 तक विशेष पंजीयन अभियान के दौरान हितग्राहियों का पंजीयन, प्रकरणों का सत्यापन, प्रकरण का एम्यूनाईजेशन अप्रूवल, प्रकरणों का पेमेंट अप्रूवल, प्रकरणो का पेमेंट जनरेशन, शून्य पंजीयन आंगनबाड़ी केंद्रों में पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर पंजीयन करना तथा हितग्राहियों के आधार से बैंक खाता लिंक कराने का कार्य किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन