Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

कम बारिश की स्थिति में विभागों को अभी से कार्ययोजना बनाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं चेकिंग।

कुएं में गिरे श्वान का RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू।

जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा में न्यायाधीश के साथ, अधिवक्ताओं एवं समस्त कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास।

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला - अनुज शर्मा।

: ओवरलोड राखड़ गाड़ियों पर आरटीओ कोरबा की ताबड़तोड़ कार्यवाही - वसूला 4,06,500 का जुर्माना

Vivek Sahu

Sun, Jul 7, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )सड़क पर संयंत्रों का राखड़ लेकर दौड़ते भारी वाहनों से हर आम और खास त्रस्त है ,इन पर लगाम कसने प्रशासनिक कवायद तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना एवं प्रदूषण की रोकथाम के लिए राखड़ ओवरलोड कर चलने वाले विभिन्न वाहनों पर आरटीओ इंस्पेक्टर सी. के. साहू के नेतृत्व में उनकी उडनदस्ता टीम द्वारा विगत दो दिनों से विशेष अभियान चलाकर नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से जब्ती एवं चलानी कार्यवाही कर 10 ओवरलोड यानों से 4,06,500 की जुर्माना राशि वसूल की गई।   मौके पर वाहन चालकों को यान को तिरपाल ढक कर चलने, ओवरलोड न करने,शराब पी कर वाहन न चलाने एवं परिवहन नियमो का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी गई। बिना फिटनेस,बिना बीमा ,बिना परमिट , बिना तिरपाल ढके वाहनों, दुकान /ढाबे व सड़क किनारे/ नो पार्किंग एरिया में बेतरतीब खड़े वाहनों ,शराब सेवन कर चलने वाले वाहन चालकों,ओवरलोड यानों पर परिवहन विभाग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन