Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश।

थाना उरगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Dedicated to health, discipline and a positive lifestyle. Nirankari Mission’s Yoga Day.

Poonch District Receives Prestigious SKOCH Award in Delhi for AB PMJAY SEHAT Initiative , CMO Dr. Parvaiz Ahmed Khan Att

बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक।

: महापौर के वार्ड में दुर्गति का आलम, पंप हाउस में कांग्रेस के कार्यकर्ता महापौर से नाराज, इस्तीफों की बौछार:- हितानंद अग्रवाल

Vivek Sahu

Thu, Jul 25, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में अभी कुछ माह का समय शेष बचा है और ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है, 10 वर्षो में कांग्रेस के पार्षद पंप हाउस की सूरत नही बदल पाए, पार्षद और वर्तमान महापौर 10 वर्षो तक पंप हाउस में काबिज रहे लेकिन पंप हाउस की जनता का ख्याल उनको नही रहा, पंप हाउस में लोगो के आशियाने उजाड़ने में महापौर का हाथ है फिर वो नाला निर्माण में हो या अटल आवास की मरम्मत में हो, पंप हाउस में काबिज लोगो को दादर तक भेजने की तैयारी महापौर ने कर रखी थी जिसका विरोध भी किया गया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पट्टा वितरण और मकान को लेकर कोलेक्ट्रोरेट का घेराव भी किया गया था जिसके दबाव में कांग्रेस ने फर्जी पट्टा वितरण किया था | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि फर्जी जाति वाले महापौर कोरबा की भोली भाली जनता को दूषित पानी पिला कर रोग से ग्रसित करवाना चाहते थे।   हसदेव नदी के तट पर पानी पंप लगाया गया है लेकिन पंप हाउस ट्रांसपोर्ट नगर का पानी नदी में मिल रहा था जिसमे आवाज उठाया गया था वह भी लाखो रुपए का भ्रष्टाचार महापौर ने किया होम पाइप के जरिए पानी को हसदेव नदी के स्टाप डेम के बाहर छोड़ने बनाया गया था जो पूरी तरह तबाह और बरबाद हो गया है, नाले के निर्माण नही होने से लोगो के आशियाने उजड़ रहे है। कोरबा की जनता के जान के साथ महापौर हमेशा खिलवाड़ करते आए है और निगम के पैसे का पूर्णतः दुरुपयोग महापौर ने किया है, फिर वो सड़क हो, गंदगी से भरी नाली हो, या सड़को पे छाया अंधकार हो, महापौर को सिर्फ कमीशन से मतलब है और दूसरो पर कीचड़ उछालने से। महापौर जी अब तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दो आप के वार्ड के जनता और आप के पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी आप पर आरोप लगा दिए |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन