Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

: मस्जिद से पथराव हिन्दू जागरण मंच और मोहल्लेवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र सौंपाकर अवगत कराया

Vivek Sahu

Sat, Dec 7, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) बुधवार को दोपहर 3 बजे चिमनी भट्ठा वार्ड क्रमांक 12 मस्जिद से पथराव में एक महत्वपूर्ण माँ-बेटी सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 50 मोहल्लेवासी उपस्थित हुए।   इस बैठक में मोहल्लेवासियों ने संकल्प लिया कि प्रत्येक मंगलवार को हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती की जाएगी।   इसके अलावा, सभी हिन्दू एकता के प्रतीक के रूप में प्रतिदिन मंदिर में भजन कीर्तन करने का निर्णय लिया गया। यह मंदिर मस्जिद के निकट स्थित है, और यह कदम सामुदायिक सद्भाव और धार्मिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।   बैठक के दौरान, मोहल्ले में मस्जिद से पथराव की घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इसके तुरंत बाद, हिन्दू जागरण मंच के सदस्य और मोहल्लेवासियों ने मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर इस घटना के बारे में सूचित किया।   पत्र में प्रशासन से अनुरोध किया गया कि इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए और जरूरी कदम उठाए जाएं।   प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और यह आश्वासन दिया कि अब से ऐसी घटनाओं को नहीं होने दिया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।   इस कदम से इलाके में शांति और धार्मिक सद्भाव बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन