Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

: न्यू एरा प्रोग्रेसिव विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अशोक वाटिका का भ्रमण किया।

Vivek Sahu

Sun, Jan 12, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कक्षा पांचवी के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अशोक वाटिका का भ्रमण किया ।   अशोक वाटिका में उन्होंने न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के दर्शन किए अपितु उसके प्रति अपनी जिम्मेदारी अभिव्यक्त की। वहाॅं पर उन्होंने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए और लोगों का ध्यान आकर्षित किया कि हमें न केवल प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करना चाहिए अपितु प्रकृति के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।   इसी क्रम में विद्यार्थियों ने वन विभाग से प्राप्त नीम, पीपल, बरगद का विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण करके भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदरियों को समझते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत किया कि हम पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखें। कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों ने अपने इस कोशिश में सफलता अर्जित की और इस पूरे कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती राशि निगम ने न केवल बच्चों का ज्ञानवर्धन किया अपितु उनके मन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न की। विद्यालय के इस कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाओं ने उनका सहयोग किया और विद्यालय के अध्यक्ष श्री किशोर साहू, निर्देशक श्री दिलीप साहू, प्राचार्य श्री डी.एस.राव एवं प्रधानाचार्य श्री जगजीत सिंह ने इस कार्यक्रम की भूरि–भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आंतरिक एवं बाह्य गतिविधियों के लिए उन्हें प्रेरित किया। अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की। न्यू एरा प्रोगेसिव स्कूल सदा से ही विद्यार्थियों के आंतरिक गतिविधि के साथ-साथ बाह्य गतिविधियों के लिए भी प्रेरित करने के लिए जाना जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन