Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बांकीमोंगरा से कबीर जयंती पर सौहार्द का संदेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दीं शुभकामनाएं।

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा। बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्ट

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में 'मन की बात' का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं।

Intensified Pulse Polio Immunization Campaign Launched Across Poonch District.

: कोरबा जिला अस्पताल में मरीजो का हो रहा सफल ईलाज,ओपीडी में लग रही लंबी कतार। देखिए वीडियो

Vivek Sahu

Wed, Nov 29, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान)। 701 मरीजो ने आज ओपीडी की कटाई पर्चियां कोरबा एक समय ऐसा था कि लोग जिला अस्पताल जाने के नाम से कतराते थे लेकिन अभी वर्तमान में जिस प्रकार लोगो का सफल इलाज हो रहा है इससे ऐसा लगता है की लोग प्राइवेट हॉस्पिटल की तरफ जाना कम हो गए है। प्राइवेट हॉस्पिटल के भारीभरकम बिल के बोझ से दब जाते थे , अब वही इलाज के लिये लोग जिला अस्पताल की तरफ जाने लगे है इसकी गवाही ओपीडी में लगने वाली भीड़ है। https://youtu.be/vrIhWl-pZeM?si=-dWQxqRp8U4hvDnE आज दिनांक 28 नवंबर को 701 ओपीडी की पर्चियां काटी गई है प्रतिदिन 650 से 1000 ओपीडी की पर्चियां काटी जा रही है निम्न शुल्क में अच्छी सुविधा मिलने से लोग अब जिला अस्पताल आने लगे है आज सभी प्रकार की जटिल से जटील बीमारी का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है जिला अस्पताल आधुनिकता की दौड़ में शामिल हो गया है पहले ए-क्सरे रिपोर्ट के लिए लोगो को 12 घंटे का समय लगता था अब 30 मिनट से भी कम समय मे रिपोर्ट मिल जाता है रविकांत जाटवर ने बताया कि 65 लाख की लागत से आधुनिक मशीनों के संचालन के लिए विधुत कनेक्शन पूरे अस्पताल का कराया जा रहा है जिससे सभी मशीनें सुचारू रूप से चल सके आने वाले कुछ दिनों में कार्य पूर्ण हो जाएंगे, गंभीर से गंभीर बीमारी का जल्दी रिपोर्ट मिलने से इलाज में आसानी होगी, गर्भवती महिलाए जो सोनोग्राफी करवाने आती है उनके बैठने की उचित व्यवस्था के लिए 10 कुर्सी जिसमे 30 लोग आसानी से बैठ सके इसकी व्यवस्था की गई है इसी प्रकार एक्सरे रूम के बाहर भी कुर्सी की व्यवस्था की गयी है व्यवस्था बढ़ने और सफल इलाज से जिला अस्पताल एक नया आयाम रचने की ओर अग्रसर हो रहा है अभी वर्तमान में जनवरी 2024 से मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं का जिला अस्पताल में ट्रेनिंग होगा जिससे स्टाफ की कमी दूर हो जाएगी और जिला अस्पताल में एक नया अध्याय शुरू होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन