Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह।

दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

बिलासपुर: बी.एड. और डी.एल.एड. में दाखिले शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन।

: रात्रि में लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार। आरोपियो से नगदी रकम एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त।

Vivek Sahu

Mon, Aug 18, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान (घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 16.08.2025 को रात्रि लगभग 11:40 बजे प्रार्थी चन्द्रभवन यादव अपने दोस्तों दिलबोध यादव एवं सरवन सिंह के साथ स्कूटी (क्रमांक CG 12 BQ 4524) से पेट्रोल लेने पॉलीटेक्निक कॉलेज रूमगड़ा स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था।   रास्ते में हवाई पट्टी गुप्ता होटल मोड़ के पास 03 मोटरसायकल में सवार लगभग 07–08 अज्ञात युवकों ने प्रार्थी व उसके साथी को रोककर नगदी व मोबाइल लूटे ।   7-8 आरोपीयो ने प्रार्थी व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की, जिससे चन्द्रभवन यादव, दिलबोध यादव एवं सरवन सिंह को चोटें आईं। लुटेरों द्वारा प्रार्थी से 1500 रुपये नगद, सरवन सिंह से मोबाइल रेडमी 9 प्राइम व 1200 रुपये नगद, तथा दिलबोध यादव से 3000 रुपये नगद लूट कर ले गया।   घटना मारपीट के दौरान एक हमलावर का चेहरा कपड़ा गिरने से खुला, जिसे पीड़ितों ने पहचान लिया कि वह दीपक मरावी निवासी प्रगतिनगर दर्री का रहने वाला है।   पुलिस कार्यवाही घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारीगणो को दे प्राप्त दिशा-निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बालकोनगर पुलिस की तीन टीम बनाकर अपराध क्रमांक 525/2025 धारा 310(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।   विवेचना के दौरान आरोपीयो की पता तलाश मे आरोपी दीपक मरावी मिला जिसे हिरासत मे ले कर पुछताछ कर अन्य आरोपीयो नाम पता कर टीम अन्य आरोपी की पता तलाश मे रवाना हो गए आरोपी दीपक मरावी से पूछताछ कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 12 BN 8392 तथा 700 रुपये नगद जब्त किया गया। मामला अपराध अजमानतीय होने से आरोपी दीपक मरावी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारीगण व मौके मे पहुँचे नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना बालकोनगर पुलिस निरी• अभिनवकांत सिंह, सह•उप•निरी माखनलाल,अजय,इमरान,आर• कृष्णा, सुजीत,शिव के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे विशेषयोगदान रहा शेष फरार आरोपी की पतातलाश की जा रही है शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   *अपराध क्रमांक– 525/2025 धारा 310(2) BNS* *आरोपी का नाम-* 1)दीपक मरावी पिता दिनेश कुमार मरावी उम्र 26 वर्ष निवासी – 03 नंबर गेट, प्रगतिनगर दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन