Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह।

दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

बिलासपुर: बी.एड. और डी.एल.एड. में दाखिले शुरू, 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन।

: तेज धारदार हथियार से हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Sun, Aug 17, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) दिनांक 13.08.2025 की रात लगभग 10.00 बजे प्रार्थी कोमल प्रसाद दुबे पिता हेमचंद दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी सर्वमंगला रोड फोकटपारा थाना कोतवाली कोरबा अपने पड़ोसी सुदेश पाल के घर से निकल रहा था। उसी दौरान आरोपी निखलेश पाल ने बिना कारण गाली-गलौज करते हुए प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे धारदार हथियार से गले पर प्राणघातक हमला किया। हमले से प्रार्थी घायल होकर जमीन पर गिर गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे परिवार वाले कृष्णा अस्पताल कोरबा ले जाकर भर्ती करायें। घटना की जानकारी होने पर थाना कोतवाली पुलिस कृष्णा अस्पताल पहुंच पीडित से पूछताछ कर मौके पर बिना नंबरी अपराध धारा 296, 361(3), 115(2), 109 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।   पुलिस की कार्यवाही घटना के सूचनाप्राप्त होने पर मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण घटनास्थल पहुंच बारीकी से निरीक्षण कर घटना घटित कर भागे आरोपी निखिलेश पाल की गिरफ्तार हेतू दो टीम बनाकर कर आरोपी के दोस्तो , कार्यस्थल व रिस्तेदारो की जानकारी प्राप्त कर आरोपी के छुपने स्थान पर लगातार दाबिश दी जा रही थी,आरोपी घटना घटित कर अपना मोबाईल फोन बंद कर दिया था। घटनास्थल पर पुलिस उपस्थित रहे कर लोगो से चर्चा कर हर प्राप्त सूचना की तस्दीक की जा रही थी इसी दौरान मुखबीर से फरार आरोपी घोड़ा के जांजगीर मे छुपे होने की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा मुखबीर व्दारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर जांजगीर से आरोपी को पकड़कर हिरासत मे ले कोरबा लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कारित करना स्वीकार किया व घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू स्टील कटर पेश किया जिससे गवाहों के समक्ष जप्त किए गए। आरोपी निखलेश पाल उर्फ घोड़ा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया एवं रिमांड पर जेल भेजा गया ।   इस संपूर्ण कार्यवाही मे पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी• मोती पटेल, सह• उप• निरी• रामकृष्ण उइके, आर•चंद्रकांत गुप्ता,सुनील राजपूत,अलोक पंडे, संदीप टण्डन,रामधर पटेल, का विशेष योगदान रहा । आरोपी का नाम– निखलेश पाल उर्फ घोड़ा पिता– मुकेश पाल उम्र– 28 वर्ष पता– सर्वमंगला रोड, फोकटपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन