Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिव

अनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल ।

: 24 घंटे के अंदर कत्ल की गुत्थी को रजगामार पुलिस ने सुलझाया।

Vivek Sahu

Sat, Jan 4, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.01.2025 को प्रार्थी नारद राठिया पिता स्व० रतउ राठिया उम्र 65 साल साकिन ढेंगुरडीह चौकी रजगामार आकर मर्ग तथा अपराध रिपोर्ट दर्ज कराया ।   दिनांक 03.01.2025 के शाम को मुढूनारा निवासी झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया हमारे घर आया था अपने हाथ में टंगिया रखा हुआ था बेटा रामकुमार राठिया को घर से बुलाकर ले गया था। जो उसे बस स्टैण्ड के पास यात्री प्रतीक्षालय के पीछे शराब पीने के लिये राम कुमार से पैसा मांगने की बात पर विवाद करते हुये । झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया के द्वारा टंगिया से रामकुमार के गले पर वार करके हत्या कर दिया था और वहां से भाग गया था।   रामकुमार राठिया का शव लहूलुहान हालत में बस स्टैण्ड यात्री प्रतीक्षालय के पीछे पड़ा हुआ था। कि प्राथी कि रिपोर्ट पर चौकी रजगामार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा हत्या के संबंध में आरोपी को पकड़ने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए तथा मामले को सुलझाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया उसके द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूपीएस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी रजगामार के द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के साथ उक्त मामले की विवेचना में आरोपी का पता तलाश करने पर आरोपी झूल सिंह अगरिया उर्फ भैरा अगरिया को छुईढोड़ा अस्पताल के आसपास मिला जिसे हिरासत में लेकर चौकी रजगामार लेकर आये जिसे घटना के संबंध में पूछताछ पर अपराध स्वीकार करने पर मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया ।   जो मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त टंगिया को जप्त किया गया है आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।   उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुटे, प्र. आर. गुरुवार सिंह, विनोद कुमार सिंह, कैरोबिन बड़ा, आर. अजय महिलांगे, राजू लहरे, करण सिंह की मुख्य भूमिका रही। आरोपी:- झूल सिंह उर्फ भैरा अगरिया पिता सुकूल सिंह अगरिया उम्र 45 साल साकिन मुढूनारा चौकी रजगामार जिला कोरबा छ०ग० अप. क- 20/2025 धारा- 103 बीएनएस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन